क्या Rohit Sharma को RCB 20 करोड़ रुपये में ख़रीदेगी?




सोचिए अगर रोहित शर्मा और विराट कोहली एक ही टीम में हों। आप कहेंगे वो तो हैं ही: टीम इंडिया के लिये जो साथ खेलते हैं। हम टीम इंडिया की नहीं बल्कि आईपीएल की बात कर रहे हैं। अब ये हवा गरमाती जा रही है कि मुंबई इंडियंस शायद इस साल रोहित शर्मा को रिटेन ना करे। ऐसे में खबर ये उठ खड़ी हुई है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर शायद रोहित को अपनी टीम में लेना चाहें। जब रविचंद्रन अश्विन से किसी ने ये सवाल पूछा तो अश्विन ने इसका बड़ा मज़ेदार जवाब दिया। अश्विन ने कहा कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रोहित को ख़रीदना चाहती है तो उसे 20 करोड़ रुपये एक तरफ़ रखने पड़ेंगे। इससे सस्ते में उन्हें शर्मा जी का बेटा नहीं मिलेगा। वैसे ये ख़याल है ज़बरदस्त। क्रिकेटराशि का लेकिन ये मानना है की मुंबई इंडियंस इतनी आसानी से रोहित को नहीं जाने देगी। वैसे ही मुंबई की पब्लिक नाराज़ थी कि रोहित को हटा के हार्दिक पण्ड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया। अब अगर रोहित को भी रिटेन नहीं किया तो मुंबई इंडियंस के लाखों फैन्स उन्हें छोड़ देंगे।